उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज उपजिलाधिकारी सदर द्वारा तहसील सभागार में ग्राम बसावनपुर, चित्तिसापुर व लकड़ी ग्राम के कुल 78 किसानों को *मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना* सहायता योजना के अंतर्गत कुल *3,25455/- रुपए* की सहायता राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। सहायता राशि ग्राम बसावन के राम भवन सिंह, छेदीलाल सिंह व ग्राम चित्तिसापुर के राजेश कुमार, राम प्रकाश श्रीवास्तव और ग्राम लकड़ी के उमेश कुमार, प्रभात कुमार, रामसुमेर, फूलकुमारी इत्यादि कृषकों को दी गई।

आज सदर तहसील के उक्त ग्रामों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर मंडी परिषद को सूचना भेज दी थी और प्रभावित किसानों से ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। शेष किसानों को भी अतिशीघ्र सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय, मंडी सचिव व क्षेत्रीय लेखपाल विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share