G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के डोली पर मजरे गढा गांव में घरेलू कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला का शव फांसी पर लटका कर देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार डोलीपर मजरे गढा गांव निवासी रामू सोनकर की पत्नी संगीता देवी ने गांव के किनारे जंगल में फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। सुबह करीब 10 बजे के आसपास लोगों ने महिला का शव जंगल पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला का फांसी पर लटका शव देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से घरेलू कलह से परेशान थी। जिसको लेकर महिला ने बुधवार की सुबह खौफनाक कदम उठा लिया और फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share