उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर देवहली गाँव की मोड के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के सांतो धरमपुर गाँव निवासी मुन्ना लाल का 35 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 2 पर देवहली गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी प्रसुनेन्द्र व पायलेट विशाल ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

