उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे के सात आना मोहल्ले में बिल्कीश बानो नामक बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तत्काल पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने और उनका बारीकी से विश्लेषण करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना के पीछे छिपे कारणों सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने पर जोर दिया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए प्रभावी पुलिस टीम गठित कर संलिप्त आरोपियों की पहचान की जाए और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि घटना के खुलासे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और जांच में किसी भी पहलू की अनदेखी न हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share