उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियांव कस्बे के समीप अचानक रोड पार कर रहे कुत्ते से बाइक टकरा कर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सलेमपुर गाँव निवासी शिव करन अपनी 60 वर्षीय माँ रूप रानी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकराकर रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार मां बेटा दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी पसुनेंद्र व पायलेट विशाल ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

