उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया आज ललौली थानां क्षेत्र अंतर्गत कस्बा ललौली में 112 को सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच में सूचना मिलती है कि एक महिला जो घर में अकेली रहती थी, जिसका नाम विल्कीश बानो है, उम्र करीब 55-60 वर्ष के बीच में है, वो घर में मृत अवस्था में पाई गई है। तुरंत वहां पर पुलिस पहुंचती है, मौके पर देखती है, पता चलता है कि घर का दरवाजा बाहर से खुला हुआ था। इसी के साथ-साथ वो जहां पर लेटती हैं, उसी जगह पर उनकी डेड बॉडी पड़ी थी। डेड बॉडी को अभी प्राथमिक रूप से देखने से लग रहा है कि किसी ने या तो गला दबाकर या मुंह दबाकर यह हत्या कारित की गई है। घर का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। घर की जो लोकेशन है, वो घनी मुस्लिम आबादी में बनी हुई है और आसपास भी घर पड़ोसियों के हैं जिनकी दीवारें इनके घर से लगी रहती हैं। मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, फॉरेसिंक टीम के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। साथ ही इनके जो बेटे हैं जो मुंबई रहते हैं, उनको सूचना दे दी गई है, वो भी रास्ते में हैं। पोस्टमार्टम की कार्यवाई भी प्रचलित है। पोस्टमार्टम होने के बाद और भी तथ्य इसमें स्पष्ट हो पाएंगे। इस पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share