उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में रोड पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी स्वर्गीय राम अवतार की 70 वर्षीय पत्नी रामावती खागा कस्बे दवा लेने आई थी। तभी कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड पार करते समय उसको टक्कर मार दिया। जिससे रामावती रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलेट संकीरन के साथ उसको अलीपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

