उत्तर प्रदेश फतेहपुर मलवा थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए। जिनको स्थानीयो की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के पनैही गांव निवासी महादेव का 30 वर्षीय पुत्र रोहन व चुन्ना का 23 वर्षीय पुत्र राहुल के साथ बुधराज का 18 वर्षीय पुत्र सोहन तीनो लोग बाइक पर सवार होकर ड्राइवरी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस फतेहपुर आ रहे थे।

जब उनकी बाइक कोराइं मोड़ के समीप पहुंची तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे बाइक सवार तीनो लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए।

वहीं स्थानीयो की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!