उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां क्षेत्र के कस्बे में एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस मृतक का शव लेने पहुंचे उसके चचेरे भाई ने बताया। मृतक सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के कसरेहटा गाँव निवासी धनराज का 30 वर्षीय पुत्र शशी प्रकाश था। जो फतेहपुर कोर्ट में तारीख कर वापस घर जा रहा था। जब वह हथगांव कस्बा पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मारकर भाग गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया उसको इलाज के लिए हथगांव सी०एच०सी० ले जाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जाँच उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्राइवेट नौकरी कर अपना परिवार चला रहा था। उसकी जून 2022 को शादी हुई थी। पति की मौत की खबर जब नव विवाहित पत्नी साधना को हुई तो उसका रोरोकर बुरा हाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!