उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव में घर में हुए मामूली विवाद के चलते एक 20 वर्षीय नवयुवक ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन नव युवक को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी बड़का का 20 वर्षीय पुत्र बुधराज ने घर में हुए मामूली विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसको परिजन तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवकों प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!