G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट आकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीयों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदो निवासी शिव शंकर का 40 वर्षीय पुत्र परमेश्वर बीती रात लगभग 10:00 बजे किसी काम से खागा गया हुआ था।

वहां से वापस आते समय हरदो रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जब मृतक परमेश्वर के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share