उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में एक 30 वर्षीय युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। जिसकी सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी चुन्नी देवी पत्नी गया प्रसाद के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें शटरिंग लग रही थी शटरिंग लगाते समय धक्का लगने से पड़ोसी के रखे हुए ईट गिर गए तो पड़ोसी ने गाली बकना शुरू कर दिया।

चुन्नी और उसके ड्राइवर ने गाली देने से मना किया तो शिवम उसका पिता रामबली व घर के सदस्यों ने लाठी-डंडों से हमला कर पीटकर चुन्नी देवी के 30 वर्षीय ड्राइवर अचल सिंह पुत्र रंजीत को घायल कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई वही पुलिस ने घायल को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share