उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड में रविवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगो को आधा दर्जन से अधिक लोगो ने जान लेवा हमला करते हुये चाकू से वार कर दिया। जिससे दोनो घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी अजय कुमार का राघवेन्द्र 17 वर्षीय मित्र सुवेश पुत्र रामनरेश निवासी पटेल नगर को अविनास तिवारी, अभिषेक तिवारी पुत्रगण जितेन्द्र तिवारी ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाये बैठे हमलावरो ने दोनो दोस्तो को बुरी तरह मारते पीटते हुये धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये। उधर जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुवेश पिता रामनरेश ने बताया कि मारने वाले सन्त मैरी स्कूल में पढते है जबकि राघवेन्द्र व सुवेश सन्त मैरी से पढायी कर चुके है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share