उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊधन्नापुत गांव के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से किशोरी समेत दो लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी लखन लाल अपने निजी ई-रिक्शा से पुत्री सोनिया को लेकर गंगा स्नान कर वापस गांव के आ रहे थे। तभी रास्ते में ही हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी स्व0 रामसहाय का 46 वर्षीय पुत्र ज्ञान प्रकाश मिल गया और शहर आने के लिए ई-रिक्शे में बैठ गया। जैसे ही यह लोग उधन्नापुर के पास पहुंचे तभी अनयिंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से किशोरी व 13 वर्षीय ज्ञान प्रकाश घायल हो गये।घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share