G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर भी नपवाया जो लगभग सामान्य निकाला उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए मरीजों से हो रहे इलाज के बारे में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिया कि ओपीडी में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें किसी मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनोद कुमार पटेल ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी तथा वार्डो को देखा मरीज से हो रहे इलाज के बारे में जानकारी ली उन्होंने निर्देश दिया की ओपीडी में दवाइयां का विशेष ध्यान रखा जाए इसके अलावा साफ सफाई पर भी ध्यान रखा जाए उन्होंने गर्भवती महिलाओं के होने वाले शिशु तथा जच्चा बच्चा को समय-समय से दवाई तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की बात कही इस मौके पर उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक करवाया जो लगभग सामान्य निकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निरीक्षण करने के बाद वह खजुआ ब्लॉक पहुंचे और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं विकास कार्यो की समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस मौके पर उनके साथ निजी सचिव सुधीर सिंह पटेल नायब तहसीलदार रचना यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share