उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली की बाकरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में जमादार द्वारा इकट्ठा किये गए कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से समीप खड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली की बाकरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी शाकिर हुसैन पुत्र आरिफ हुसैन की घर के बाहर खड़ी बोलेरो व मैजिक गाड़ी जमादार की लापरवाही के चलते जल कर खाक हो गई।

आज जमादार ने मोहल्ले में झाड़ू लगाने के बाद इकट्ठा कूड़े को एक जगह इकट्ठा कर उसमें आग लगाकर चला गया। जिससे समीप में खड़ी बोलेरो और मैजिक दो गाड़ियो को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और दोनों गाड़िया जलकर खाक हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share