उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ईदुल फितर के अवसर पर ईदगाह में जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ईदगाह पहुँचे। और नियत समय में ईद की नमाज़ सम्पन्न हुई। जनपद के सभी ईदगाहों व मस्जिदों के नियत स्थान पर सकुशल नमाज सम्पन्न हुई।

सभी जगह पुलिस बल/प्रसाशनिक टीम पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद रहे और नमाज़ के स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी गयी। जनपद में सभी स्थानों पर सकुशल नमाज अदा हुई। जनपद में जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में लगाए गए पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में त्यौहार आपसी भाईचारे, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!