उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में काज़ी शहर कारी फरीद उददीन कादरी ने मस्जिद बंदगी मिया मोहल्ला पनी मे नमाज़ ईद उल फित्र अदा कराई अपनी तकरीर के दौरान हर सभी को तालीम याफता होने पर जोर दिया उन्होंने कहा जो पढेगा वो बढेगा दुनिया के तमाम तरक्की याफता मुल्कों कीं तरक्की के पीछे वहाँ के शहरीयो का तालीम याफता होना ही है। देश की उन्नती और सम्पन्नता के लिए अवश्यक है कीं हर प्रकार की शिक्षा का नागरिको मे प्राचार व प्रसार किया जाए। शिक्षा ही वो एक मात्र साधन है

जिससे देश विकास कर सकता है। शहर काज़ी ने कहा कि हर धर्म समुदाय के लोगों कीं जिम्मेदारी है कि आसपास पड़ोस मे कोई बच्चा छूटने ना पाए कोई शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहने पाए अनेकता मे एकता है इससे बढ़ कर विश्व मे कोई मिसाल नहीं है मेरी दुआ है कीं अल्लाह ताला इस मेरे प्यारे हिंदुस्तान को सलामत रखे और इसके नागरिको कीं हिफाज़त करे आगे कहा कीं यह ईद उल फित्र का त्योहार आपसी भाई चारे और सौहार्द का त्योहार है इस लिए यहा का भाई चारा गंगा जमुनी तहजीब का संगम है जो सदैव कायम रहेगा।

बाद नमाज़ सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। इस मौके पहुंचे आला अधिकारियों ने शहर काजी व मौजूद लोगो को गले लगा कर ईद की मुबारबाद दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!