उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ईदगाह में ईद की नमाज़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई शहर काजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम ने ईद की नमाज़ अदा कराई और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह मैदान में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये हुए थे और ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई। इस बार नगर निगम चुनाव होने के कारण ईद के मौके पर मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए राजनैतिक दल के प्रत्याशी भी दल बल के साथ पहुचे और गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज़ के बाद बच्चों ने मेला में खूब मस्ती की और खरीदारी किया।

इस बार नगर निकाय चुनाव के कारण नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ईदगाह मैदान पहुचे जिसमे सपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राज कुमार मौर्य दल बल के साथ मुस्लिम वोटरों से गले मिलकर बधाई दी और वोट देने की अपील किया। इनके साथ सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सपा नेता हाजी रजा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दीपक कुमार डब्लू सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वही बसपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो,आसिफ भी दल बल के साथ पहुचे और गले मिलकर मुस्लिम समुदाय से होने के कारण वोट देने की अपील किया।

इस बार नगर निकाय चुनाव ईद के मौके पर पड़ने से राजनैतिक दलों की भीड़ मुस्लिम समुदाय का वोट पाने के लिए ईदगाह मैदान में नजर आए। ईद के मौके पर डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सिंह ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाए और हिन्दू मुस्लिम भाईचारा को कायम रखे।

जिले के बिंदकी तहसील व खागा तहसील क्षेत्र में भी ईद की नमाज़ शान्त पूर्ण रूप से सम्पन्न हो गई। खागा नगर के ईदगाह व नूरी मस्जिद में आज सुबह ईद फितर की नमाज अदा की गई।

बाद नमाज मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ के बाद लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर ईदगाह के बाहर व चौराहों पर पुलिस के जवान पूरी मुस्तैहदी के साथ डटे रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By