उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु न0पं0 खागा, कारीकान धाता, खखरेरू, हथगाम, किशनपुर, हेतु शुकदेव इण्टर कालेज खागा में बनाये गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की साफ सफाई, पानी, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय, जो कमियां हो समय से ठीक करा लें। उन्होंने उप जिलाधिकारी से तहसील खागा के अंतर्गत आने वाली सभी नगर पंचायतों के मतदान/मतगणना के सभी बिन्दुओ की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात अतिसंवेदनशील प्लस बूथ जनहितकारी इण्टर कालेज खागा का औचक निरीक्षण कर

आवश्यक जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कर लिए जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी0सी0 मिश्रा, तहसीलदार खागा, लेखपाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!