उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी एच्छिक ब्यूरो/प्रभारी निरीक्षक महिला थाना कांति सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में एच्छिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद जाकिर हुसैन, कल्पना पांडे, सरिता यादव, सुरेश जयसवाल द्वारा प्रकरण सुने गए।

चार प्रकरण में उभय पक्षों की काउंसलिंग के उपरांत एक साथ रहने के लिए समझौता कराया गया। पति पत्नी को मिठाई खिला कर विदाई कराई गयी, संबंधों में मिठास लाया गया। शेष प्रकरण में मध्यस्ता हेतु अग्रिम तिथि दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share