उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव व देवरी मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो व बाइक सवार की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार देवमई गांव निवासी स्वर्गीय कप्तान सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अभी सिंह अपने मामा सुंदरी सिंह के यहाँ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के यहां आया हुआ था।
आज वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव व देवरी मोड़ के समीप ऑटो चालक व बाइक में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार अभी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना स्थानीयों ने सरकारी एंबुलेंस दिया। घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
