G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप एन० एच० 2 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयों ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार के अनुसार जमरावां गांव निवासी रियाज अहमद का 20 वर्षीय पुत्र जो अपनी ननिहाल मलवा थाना क्षेत्र के करुस्तीकला गांव में मामू मो० यूनुस के यहां रह रहा था।

आज किसी काम से बाइक द्वारा फतेहपुर आ रहा था। तभी अल्लीपुर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको लोगों ने इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share