उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूल से घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जनता सुमेरपुर गांव निवासी लक्ष्मन पाल का 60 वर्षीय पुत्र जगतपाल किसी काम से बैटरी रिक्से में बैठकर जा रहा था। बैटरी रिक्से की रफ्तार अधिक होने के चलते रिक्सा अनियंत्रित होकर गांधी चौराहे के समीप खंती में जाकर पलट गया। जिससे रिक्से में सवार जगतपाल के सिर में चोट आने के साथ एक हाथ टूट गया। घटना की जानकारी परिजनो को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल जगतपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!