उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र की हसवा पुलिस चौकी के समीप आमने-सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको स्थानीय ने सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार कानपुर मछरिया मोहल्ला निवासी हफीज की 50 वर्षीय पत्नी शमीम बानो अपने दामाद अजीम के साथ बाइक से कौशांबी जनपद के नंदबई गांव अपनी बेटी के यहां जा रही थी। जब उनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार बाइक से दोनों की भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक पर बैठी महिला शमीम बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। वही महिला का दामाद अज़ीम भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मामूली रूप से घायल दामाद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया और महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By