G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गाँव में पति-पत्नी के विवाद में 60 वर्षीय पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी छोटे लाल की 60 वर्षीय अधेड़ पत्नी का अपने पति छोटेलाल से आये दिन पति के नशे की लत के चलते विवाद हुआ करता था। आज भी उसी बात को लेकर विवाद हो गया।

और पत्नी मइकी देवी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र अमौली लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share