उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गंगा घाट पर गंगा नहाने जा रही स्कूटी सवार तीन बहनों को डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार तीनों बहने घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव निवासी रामकिशोर की 23 वर्षीय पुत्री मोनी देवी अपनी छोटी बहन काजल 12 वर्ष व 5 वर्षीय माही को स्कूटी में सवार कर असनी घाट गंगा नहाने जा रही थी। जब वह असनी पुल के समीप पहुंची तभी एक डीसीएम ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे तीनों बहने घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां माही और काजल को डॉक्टर ने इलाज के बाद घर जाने की सलाह दी वही मोनी देवी की हालत गंभीर देख सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। बेटी के साथ आए पिता रामकिशोर ने बताया हमारी बेटी मोनी देवी एलआईसी बीमा एजेंट है जो अपनी दोनों बहनों को साथ में लेकर गंगा नहाने जा रही थी। तभी उसकी स्कूटी में डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिसमे तीनों बहने घायल हो गई दो छोटी बहनों को उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया और बड़ी बेटी की हालत गम्भीर देख उसको जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना करने वाली डीसीएम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!