उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चटिहा गांव में एक किसान खेतों में कटे हुए गेहूं का बोझ बांधने गया था। तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई अचानक हुई मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चटिहा गांव निवासी स्व.राम प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार खेत में गेंहू का बोझ बाँधने गया था। तभी किसान अशोक कुमार की संदिग्ध अवस्था में तबियत बिगड़ी गई। जिसको परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान की मौत हो हुई। वही मृतक के बेटे विजय कुमार नें बताया की पिता रोज की भाती खेत में गेहूं काटने के बाद बोझ बांधने गए थे। उसी दौरान उनकी हालत बिगड गई और घर लाने के बाद उनको हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई। उनकी अचानक हुई मौत की वजह जनने के लिए शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By