G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में बनाये गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की साफ सफाई, पानी, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय, जो कमियां हो समय से ठीक करा लें।

उन्होंने उप जिलाधिकारी से तहसील सदर के अंतर्गत आने वाली सभी नगर पंचायतों के मतदान/मतगणना के सभी बिन्दुओ की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर, लेखपाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share