उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग एनएच 2 पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर मौके पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरारा गांव निवासी रामस्वरूप का 29 वर्षीय पुत्र मनोज बीती रात नऊवा बाग किसी काम से गया था। जब वह एनएच 2 पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!