उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा परेड की सलामी ली गयी। परेड में सम्मिलित सभी आरक्षीगणों का टर्न आउट चेक किया गया। उसके बाद पुलिस लाइन स्थित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। देश के अन्दर राजनैतिक पार्टियां, सामाजिक पार्टियां, किसान यूनियन व छात्र संघ आदि द्वारा अपनी जायज व नाजायज मांग को लेकर आये दिन हड़ताल व प्रदर्शन करते रहते है।

जिस जमाव को विधि विरुद्ध घोषित कर दिया जाता है। उस भीड़ को तीतर वितार करने के लिए *बलवा ड्रिल* का अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल में उपस्थित सभी पार्टियों जैसे LIU पार्टी, दमकल पार्टी, अश्रु गैस व एन्टी राइट गन पार्टी आदि का प्रयोग किया गया।

परेड में उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों को बलवा ड्रील की सभी पार्टियों के उपयोगिता के बारे में बताया गया व प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहें। नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!