उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र की हसवा पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया जिससे बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए स्थानीयों ने सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अमर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सोनेलाल अपने 45 वर्षीय फूफा उदल सिंह व उसकी 22 वर्षीय पुत्री रचना निवासी सांतो धरमपुर गाँव निवासी को बाइक से लेकर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था।

जब वह थरियांव थाने की हसवा चौकी के समीप पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गई और वह रोड पर गिर गया जिससे तीनो बाइक सवार घायल हो गए। जिनको स्थानीय ने सरकारी एम्बुलेंस को बुलाकर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!