उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा गांव में एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। जब वह ट्रैक्टर को चढ़ाई पर चढ़ा रहा था तभी ट्रैक्टर अचानक पलट गया। और चालक नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना ग्रामीणों ने स्थानी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ईटरा गांव निवासी मौजी लाल का 28 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सोनकर ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था।

जब वह ट्रैक्टर को चढ़ाई पर चढ़ा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!