G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी उग्रसेन की 38 वर्षीय पत्नी रीता देवी किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन के आ जाने से रीता देवी उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो मृतिका के घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share