उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मूशेपुर गांव में मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मूशेपुर गांव निवासी अशोक कुमार की 43 वर्षीय पत्नी रीता देवी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सी०एक०सी० लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!