G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु नामित कार्यदायी संस्था व केन्द्र भवनों में वह्यय विद्युत संयोजन के सम्बंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र के भवनों के निर्माण हेतु जो दो कार्यदायी संस्थाएं नामित की गयी है, समय से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य समय से गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत संयोजन का कार्य कराया जाना है

उसका स्टीमेट बनाते हुए कार्य पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो आंगनबाड़ी केन्द्र सभी मूलभूत सुविधाओं के पैरामीटर्स से संतृप्त नही है, कि सूची बनाते हुए संतृप्त कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत सदर, खागा, बिन्दकी सहित सीडीपीओ व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share