उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक 56 वर्षीय व्यक्ति रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के कुंडार गांव निवासी सूर्य पाल सिंह का 56 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह किसी काम से फतेहपुर आया हुआ था। जब वह शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन के आजाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!