उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी राज नारायण का 20 वर्षीय पुत्र विवेक किसी काम से बाइक द्वारा कहीं जा रहा था। बाइक की रफ्तार अधिक होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जाकर टकरा गई। पोल में टक्कर लगने से बाइक सवार विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सरकारी एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By