उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक आशुतोष निरंजन ने उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार के साथ शुकदेव इण्टर कॉलेज नई बिल्डिंग, खागा में निर्मित स्ट्रांगरूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उक्त कार्य के प्रभारी अधिकारियों को समयावधि में तैयारियाँ पूरी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रमेश कल्याणकारी जू० हाई स्कूल, खागा में निर्मित बूथ संख्या 38 व 39 का भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार खागा, इवेन्द्र कुमार व नायब तहसीलदार खागा सहित सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!