उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में एक बच्ची रात में छत पर सो रही थी। तभी अचानक हुई बारिश से वह जल्दबाजी में छत से उतरने लगी। जिससे उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन तुरन्त बच्ची को लेकर नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रामचंद्र की 11 वर्षीय पुत्री रिया देवी रात में छत पर सो रही थी। तभी रात में हुई अचानक बारिश से वह घबरा कर नीचे उतरने लगी तभी उसका पैर फिसल गया। और वह नीचे आकर गिर कर घायल हो गई। जिसको तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्ची को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!