उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के शीर गांव में रात को युवक घर की छत पर सो रहा था। तभी नींद में वह चारपाई से गिरकर छत के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर गांव निवासी राम आशरे का 25 वर्षीय पुत्र सुनील रात को अपने घर की छत पर चारपाई में सो रहा था। तभी नींद में वह चारपाई से नीचे गिर कर छत के नीचे चला आया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!