उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के सभी एक चार पहिया वाहन पंचर होने के बाद अनियंत्रित होकर खंती में कूदा गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरन्त इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी गंगाराम का 35 वर्षीय पुत्र सुनील अपने चार पहिया वाहन से किसी काम के लिए शहर आया था। वापस गांव जाते समय जब वह दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा तभी उसकी गाड़ी का अगला पहिया पंचर हो गया। और उसका वाहन अनियंत्रित होकर खंती में कूद गया।

जिससे चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आपको बताते चलें सुनील कुमार अपने रमवा गांव का ग्राम प्रधान है। जो अपने दो साथियों के साथ किसी काम से शहर आया था। और वापस घर जाते समय रास्ते में उसकी गाड़ी का अगला पहिया पंचर हो गया। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में कूद गई। हादसे में प्रधान सुनील गम्भीर रूप से घायल हो गया। और उसके दोनों साथी बाल बाल बच गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!