उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में बैटरी रिक्शे पर भूसा लादकर जा रहा रिक्सा संतुलन बिगड़ने से पलट गया। जिसमें चालक दबकर घायल हो गया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी भोला का 32 वर्ष पुत्र राम खेलावन जो बैटरी रिक्शा चलाक है। आज अपने रिक्शे पर भूसा लादकर ले जा रहा था। तभी रिक्से का संतुलन बिगड़ कर रिक्शा पलट गया और चालक नीचे दब गया।

जिससे चालक घायल हो गया घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन राम खेलावन को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!