उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव से एक बारात रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव गई हुई थी। जहां बरात चढ़ाते समय डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गाँव के जनातियों ने दूल्हे के भाई को पीट दिया। कई लोगो ने मिलकर पीटा जिससे दूल्हे का भाई घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे की बारात रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव गई हुई थी। बरात चढ़ाने के बाद डीजे को दूल्हे के भाई ने बंद करा दिया। गांव के लोगों ने डीजे को दोबारा बजाने की जिद करने लगे तभी दूल्हे के 20 वर्षीय भाई पंकज से विवाद हो गया। विवाद में गांव के जनातियो ने दूल्हे के भाई को जमकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया तो परिजन उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share