उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा गांव के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से तीन लोग घायल हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सरकारी एम्बुलेंस को दिया। वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा गांव निवासी राम आशरे का 16 वर्षीय पुत्र शिव कुमार अपने छोटे भाई के साथ बाइक से खेत जा रहा था। सामने से एक दूसरी बाइक आ गई जिस पर थाना क्षेत्र के ठकुराइनपुर गांव निवासी रामप्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र अमन अपनी बहन कल्पना देवी को बैठा कर कही जा रहा था। दोनों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में शिव कुमार व दूसरी बाइक सवार अमन और उसकी बहन कल्पना तीन लोग घायल हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सरकारी एम्बुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!