G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की गाजीपुर थाना क्षेत्र के खटौली गाँव के भट्टे के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार युवक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा खरसवां गांव निवासी स्वर्गी गोरेलाल का 32 वर्षीय पुत्र अमरजीत किसी काम से बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र गया हुआ था। देर शाम वापस आते समय एक तेज रफ्तार ट्रक उसकी बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे अमरजीत रोड पर गिरकर घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को हुई तो मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share