उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की तहसील बिन्दकी क्षेत्र में यमुना नदी की सहायक नदी के रूप में बहने वाली नोन नदी को वास्तविक रूप प्रदान करने के लिए कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जनपद के तहसील बिन्दकी के विकास खंड अमौली से यमुना नदी की सहायक नदी के रूप में बहने वाली जनपद में लगभग 23 किमी(08-12 मी0 चौड़ाई) तक बहती है, जिसमे 09 ग्राम पंचायतों(भरसा, मानेपुर, कहिंजरा, सरहन बुजुर्ग, सहरन खुर्द, सिकन्दरपुर, औरा-मिस्सी, गौरी -औरा, चाँदपुर) को वास्तविक रूप प्रदान करने के लिए मनरेगा व जन सहभागिता से खुदाई/सिल्ट सफाई का कार्य करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नदी में पड़ने वाले चैक डेमो(11), ड्रेनो का सर्वे कर यदि मरम्मत/सफाई करने योग्य हो तो कार्ययोजना बनाकर ड्रेन/चेक डैमो का वास्तविक रूप दिया जाय। नदी के वास्तविक रूप होने से खेतो की सिंचाई/पशु-पक्षियों हेतु पानी एवं जल संरक्षण से भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा, जिससे कि नदी के किनारे के नागरिको के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता बढ़ाने के लिए जल संरक्षण के बारे में जागरूक कर नदी को वास्तविक रूप देने के लिए नागरिको की सहभागिता बढ़ाई जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिन्दकी अंजू वर्मा, अधिशाषी अभियंता सिंचाई नन्द जी गुप्ता, डीसी मनरेगा अशोक कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!