उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एक ट्रक रोड किनारे ट्रक फस गया था। जिसको ट्रक चालक जैक लगाकर निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी जैक में लगा राड स्लीप हो गया जिससे ड्राइवर घायल हो गया। घायल अवस्था में ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ला निवासी रामप्रकाश का 32 वर्षीय पुत्र रवि जो ट्रक चालक है। आज वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था तभी उसका ट्रक दुर्गा मंदिर के समीप फस गया। चालक ट्रक में जैक लगाकर ट्रक निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी जैक मैं लगा राड स्लिप हो गया। जिससे ड्राइवर घायल हो गया, घायल अवस्था में ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ड्राइवर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!