उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहे के समीप एक बृद्ध रोड पार कर रहा था। उसी समय रोड से निकली एक मारुति वैन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध घायल हो गया जिसको परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी 85 वर्षीय इंद्रनारायन किसी काम से रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुजरी एक मारुति वैन ने उस को टक्कर मार दिया। मारुति वैन की टक्कर से इंद्रनारायन घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!