उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोटवली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ला निवासी शिव कुमार गुप्ता पुत्र मटरु प्रसाद गुप्ता की जिला अस्पताल में सप्ताहिक डायलिसिस होती है। मरीज को रक्त की कमी के चलते उसकी डायलिसिस रुकी हुई थी। और जिले में बी पॉजिटिव की कमी के कारण मरीज के तीमारदार मरीज के बेटे हर्ष काफी परेशान थे। संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य को मरीज की जरूरत के बारे में पता चलते ही केस को सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया। केस डालते ही ग्रुप के सदस्य दिव्यांश पांडेय जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर के निवासी है।
op
देर न करते हुए जिला अस्पताल के रक्तकेन्द्र पहुचकर मरीज शिव कुमार गुप्ता के लिए अपना दूसरा स्वेछिक रक्तदान किया। जिससे मरीज के बेटे हर्ष को रक्त उपलब्ध हो सका और मरीज शिव कुमार गुप्ता की डायलिसिस हो सकी। इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य अतीश पासवान, गुरमीत सिंह, शुभम जिला अस्पताल से लैब टेक्नीशियन संतोष व राजू कैथवास उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!